फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साहिल इलेवन ने 8 विकेट से जीता टी-20 मुकाबला

Tue, 24 Mar 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विजेता टीम
विज्ञापन
आगरा। होली और ईद के बीच हर वर्ष आयोजित होने वाला परंपरागत टी-20 क्रिकेट मैच सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित शंकर ग्रीन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। साहिल इलेवन ने राजा इलेवन मंटोला को आठ विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजा इलेवन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। अरबाज ने 77, सारिक ने 27 और हिमांशु शर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। अब्दुल अजीम ने 3, साहिल ने 2 और अमन ने 1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साहिल इलेवन ने 15.5 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। फैज खान ने 61, अमन ने 20 गेंदों पर 50 रन और जावेद शमीम ने 23 रन बनाए। अमन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खेल का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण सिटीजन क्लब के सचिव मुईन बाबू ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सपा नेता मसरूर कुरैशी, अजहर इलाही, सलमान, राजा, अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें