फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ओनिश खंडेलवाल का राष्ट्रीय बैडमिंटन अकादमी में चयन

Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिद्धार्थ अपार्टमेंट, वजीरपुरा में रहने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी ओनिश खंडेलवाल का चयन देश के प्रख्यात कोच विमल कुमार की बैडमिंटन अकादमी में हुआ है। वह 1 अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू करेंगे। प्रारंभिक तीन माह परिवीक्षा अवधि होगी, जिसमें उनके प्रदर्शन व अनुशासन का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

विमल कुमार पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन व भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रहे हैं। वह द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित हैं। उनकी अकादमी बंगलूरू में स्थित देश के प्रमुख बैडमिंटन केंद्रों में गिनी जाती है। यहां से साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन जैसे खिलाड़ी तैयार हुए हैं। इस उपलब्धि पर ओनिश के पिता तुषार खंडेलवाल, माता मेघा खंडेलवाल, कोच मयंक कपूर व अनुज कपूर, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया और सचिव राहुल पालीवाल ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें