टूूंडला (फिरोजाबाद)। आईसीएसई (हाईस्कूल) और आईएससी (इंटरमीडिएट) का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। इंटरमीडिएट में उदय और कौशिकी ने तो हाईस्कूल में साहिल और सूरज ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है।
क्राइस्ट द किंग हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कक्षा10वीं की परीक्षा में विद्यालय के कुल 219 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा बेस्ट ऑफ फाइव टॉपर सूरज गुप्ता व साहिल जैन ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, आयुषि यादव ने 97.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय व अंशिका अरोरा ने 97.2 प्रतिशत के साथ तीसरा, कमलेश यादव ने 96.8 प्रतिशत के साथ चौथा व रिया जैन, सिद्धार्थ सिंह ने 96.2 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इस परीक्षा परिणाम में प्रतिशत के आधार पर 90 प्रतिशत से ऊपर 54 बच्चे, 80 से 90 के मध्य 96, 70 से 80 के मध्य 67 व 60 से 70 के मध्य दो विद्यार्थी रहे। ऑवर ऑल टॉपर छात्राओं में साहिल जैन व सूरज गुप्ता 97 प्रतिशत के साथ रहे।
इंटरमीडिएट में कुल 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 16 छात्र 90 प्रतिशत से ऊपर, 23 बच्चे 80-90 प्रतिशत, 14 बच्चे 60-70, तीन बच्चे 60-70 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हुए। इसमें बेस्ट ऑफ फोर साइंस में उदय भारद्वाज 97.75 प्रतिशत के साथ प्रथम, शांतनु जैन 97.5 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय, आयुष प्रताप सिंह 97 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कॉमर्स में कौशिकी गर्ग 98.25 फीसदी अंकों के साथ प्रथम, 95.25 फीसदी अंकों के साथ कौशिकी जैन द्वितीय, अर्जव जैन 92.75 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद घरों में मिष्ठान वितरण का दौर चला। वहीं कुछ विद्यार्थी अपने मन मुताबिक प्रतिशत अंक प्राप्त न कर पाने से मायूस दिखाई दिए। विद्यालय प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम देखकर खुश हुए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त शहर के एकमात्र सेंट जोंस स्कूल यूपीएसआईडीसी का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट आने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए।
कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। इसलिए बोर्ड द्वारा निर्धारित किए मानक के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की है। सेंट जोंस स्कूल की छात्रा रिया यादव ने 96.16 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। चारू सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल नौ विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर ए ग्रेड हासिल किया है। आराध्या दीक्षित, दीपिका मिश्रा, देवांश धनगर, हर्षिता बघेल, कुमकुम बघेल, नम्रता गुप्ता प्रत्युष अग्रवाल ने 90 फीसदी से अधिक पाए हैं। प्रधानाचार्य फादर प्रवीन ने बताया कि इस साल कक्षा दसवीं की शुरुआत विद्यालय में हुई है। 40 विद्यार्थी कक्षा दसवीं में अध्ययनरत थे। जो सभी उत्तीर्ण हुए हैं।