फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर लहराया भगवा झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 11 Sep 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल में भगवा झंडा लहराते हुए युवक - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
ताजमहल पर भगवा झंडा लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक व्हाट्सअप ग्रुप पर पोस्ट किया गया। पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ इस वीडियो की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


यह वीडियो व्हाट्स ग्रुप ‘भगवाधारी राम के वंशज’ पर पोस्ट किया गया है। इसके साथ लिखा है कि कल दिन सोमवार को हिंदू शेरों ने तेजोमहालय (ताजमहल) में केसरिया फहराया और अपने आराध्य महादेव की आराधना की। हर-हर महादेव। 

इस वीडियो में एक युवक मुख्य गुम्बद के सामने उद्यान में अपने दोनों हाथों में भगवा झंडा लिए लहरा रहा है। उसके पास ही एक अन्य युवक बैठा है। इस 14 मिनट के वीडियो में गाना भी जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण ने ताजमहल पर एक बार फिर से विवाद खड़ा कर दिया है। स्मारक की देखभाल करने वाले पुरातत्व विभाग और सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी चेकिंग के बाद भी भगवा झंडा स्मारक के अंदर पहुंचा कैसे।

वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। हमने सीसीटीवी फुटेज चेक कराई हैं। उसमें कोई झंडा नहीं है। वीडियो में एडिटिंग के माध्यम से झंडा जोड़ा गया है। इसके बावजूद इस वीडियो की और गहनता से जांच कराई जा रही है। - ब्रजभूषण सिंह, कमांडेंट, सीआईएसएफ

स्मारक की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। इसमें एक युवक सोमवार को उक्त स्थान पर दूर खड़ा नजर तो आ रहा है लेकिन झंडे जैसा कुछ प्रतीत नहीं हो रहा। इसकी जांच कराई जा रही है। अंकित नामदेव, संरक्षण सहायक, ताजमहल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें