फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ में डमरू और सिर पर जटा...साध्वी चंचल नाथ को ताजमहल के गेट पर रोका, इसलिए नहीं मिला प्रवेश

Fri, 07 Nov 2025 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने आईं साध्वी चंचल नाथ को ताजमहल के गेट पर ही रोक दिया गया। उनके हाथ में त्रिशूल और डमरू होने पर  स्मारक में उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन
महंत चंचल योगी नाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल देखने पहुंची महंत चंचल योगी नाथ को पूर्वी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। वह ताजमहल देखे बिना लौट गईं। महंत चंचल योगी नाथ, जिन्हें अघोरी साध्वी चंचल नाथ या चंचल माता के नाम से भी जाना जाता है, वह बृहस्पतिवार दोपहर ताजमहल देखने पहुंचीं। उनके हाथ में त्रिशूल और डमरू होने पर एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें गेट पर रोक दिया।
विज्ञापन


 साध्वी ने त्रिशूल और डमरू को बाहर रखवा दिया। इसके अलावा उनके पास एक बर्तन और था। इसे वह अपने साथ ले जाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि वह इस बर्तन में भोजन करतीं हैं। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई। वह बर्तन बाहर रखने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद महंत चंचल योगी नाथ बिना ताज देखे वापस लाैट गईं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें