फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूना अखाड़ा के साधु का शव ढावा के पास मिला

विज्ञापन
29एमएनपी-35-बेवर में मिले साधु के शव के पास से बरामद पहचान पत्र - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। गग्गरपुर पुल जाने वाले मार्ग पर स्थित ढाबा के पास शनिवार की सुबह एक साधु का शव पड़ा देखा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो कपड़ों की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर इतना पता चल सका कि वह जूना अखाड़ा का सदस्य है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जीटी रोड गग्गरपुर नहर पुल के पास एक ढाबा के पास शनिवार की सुबह लोगों ने 50 वर्षीय साधु का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबा दमा रोग से पीड़ित थे, अकसर वह ढाबा के आसपास ही घूमते नजर आते थे। हालांकि वह कहां के रहने वाले थे। इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका। जेब में तलाशी के दौरान एक पहचान पत्र मिला। मृतक साधु का नाम मानगिरि गुरु पिता सरवन गिरि पंचदशनामी अखाड़ा, जूना अखाड़ा लोमश ऋषि आश्रम संत निवास लिखा था।
हालांकि पते के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान पत्र के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें