फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के बाद अब परिवार ने भी ठुकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी के साथ शादी रचाने वाली युवती को प्रेमी ने मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता जब सहारे के लिए माता-पिता के पास पहुंची तो उन्होंने भी साथ न देने की बात कहते हुए घर से चले जाने को कह दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कुछ समय पूर्व परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी युवती अपनी जिद पर अड़ी रही थी। कुछ दिनों पूर्व प्रेमी पति ने युवती के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। प्रेमी पति द्वारा ठुकराए जाने के बाद हिम्मत कर युवती अपने माता पिता के पास पहुंची। लेकिन माता पिता व अन्य परिजनों ने साफ कह दिया कि अपनी मर्जी से शादी की है तो अब उनके पास क्या लेने आई है। युवती को कोई सहायता न करते हुए घर से चले जाने को कह दिया। थाने में तहरीर देकर अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें