फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वबाग को सौंपे जाएंगे सदरवन, कालिंदी विहार एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदरवन में 36 एमएलडी एसटीपी और कालिंदी विहार योजना में बनाए 4.5 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट कुछ दिनों के बाद आगरा विकास प्राधिकरण की जगह वीए टेक वबाग संचालित करेगा। वबाग को दोनों एसटीपी सौंपने के लिए शनिवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया, तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए कहा गया है। हस्तांतरण की प्रक्रिया के लिए कमिश्नर के आदेश पर बनाई गई अधिकारियों की कमेटी रिपोर्ट देगी, तब वबाग को दोनों एसटीपी सौंप दिए जाएंगे। यह दोनों एसटीपी एडीए ने बनाए थे।
विज्ञापन

आगरा विकास प्राधिकरण की शास्त्रीपुरम योजना और आसपास की कालोनियों के सीवर के निस्तारण के लिए सदरवन में 36 एमएलडी एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कराया था। इसमें इन दिनों केवल 10 एमएलडी सीवर ही पहुंच रहा है। इसी तरह कालिंदी विहार में क्षमता 4.5 एमएलडी की है, पर 1.5 एमएलडी सीवर ही पहुंच रहा है। कमिश्नर के आदेश पर सीवर व्यवस्था के हस्तांतरण के लिए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। शनिवार को इस कमेटी में शामिल जीएम जलकल विभाग, जीएम जल निगम, मुख्य अभियंता विकास प्राधिकरण, परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस और वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर ने संयुक्त निरीक्षण किया। प्लांटों को हस्तांतरित करने से पहले इसकी कमियों को दूर किया जाएगा। यह खर्च एडीए उठाएगा।
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि शनिवार को दोनों एसटीपी का संयुक्त निरीक्षण किया है। समिति के सदस्य ट्रीटमेंट प्लांटों को निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे। दोनों एसटीपी का हस्तांतरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें