रफ़रोजाबाद ! सदर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख द्वारा शपथ नहीं कराए जाने के विरोध में धरना देते सपा बीडी?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सपा समर्थित बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव पर शपथ नहीं दिलाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को शिकायती पत्र दिया। इतना ही नहीं बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रांगण में धरना पर बैठ गए। एसडीएम सदर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख से वार्ता के बाद बीडीओ सदर को शपथ ग्रहण कराने के लिए नामित कर दिया। बीडीओ ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई।
ब्लॉक प्रमुख के साथ बीडीसी सदस्यों को पिछले दिनों शपथ ग्रहण कार्यक्रम ब्लॉक प्रांगण में आयोजित किया था। सपा के ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी डॉ. इंद्रपाल सिंह गुर्जर सहित उनके समर्थक बीडीसी सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचे थे। इसके कारण शपथ ग्रहण नहीं हो सकी थी। सोमवार को सपा प्रत्याशी डॉ. इंद्रपाल सिंह गुर्जर अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण करने को ब्लॉक में पहुंचे थे। ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मीनारायन यादव 17 सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद शेष को अगले दिन शपथ की बात कहते हुए चले गए। ब्लॉक प्रमुख के जाने के बाद बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक पर धरना देने के साथ ही नारेबाजी की।हंगामे की जानकारी डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा को मिली। उन्होंने ब्लॉक प्रुमख से वार्ता के बाद बीडीओ प्रेमपाल को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत कर दिया। इसके बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई जा सकी। तभी मामला शांत हुआ।
- बीडीसी सदस्यों को मैं अपने कक्ष में शपथ दिला रहा था लेकिन मेरी मां की तबियत अचानक खराब हो जाने के कारण शेष को अगले दिन शपथ दिलाने की बात कहकर चला आया था। बाद में एसडीएम सदर का फोन आया तो मैने खुद ही शपथ दिलाने की बात कह दी थी।
डॉ.लक्ष्मी नारायन यादव, ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद।