फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सौ मीटर दौड़ में सचिन, नितिन, अनामिका और खुशी ने बाजी मारी

विज्ञापन
अकोला में सांसद खेल स्पर्धा 
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव का बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम, अकोला में समापन हुआ। प्रतियोगिता में संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभा बाह, फतेहाबाद, आगरा ग्रामीण, खेरागढ़ ओर फतेहपुर सीकरी में खिलाड़ियों ने भाग लिया था। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से वर्जुअल संवाद करके उनका मनोबल बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल आज भारत में केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और देश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में सचिन, नितिन, अनामिका और खुशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण सांसद खेल महोत्सव आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिससे ग्रामीण अंचलों तक खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। समापन समारोह में सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, ट्रैक सूट, टी-शर्ट एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन दिनेश पचौरी ने किया। मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक छोटेलाल वर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अशोक राणा, हेमेंद्र शर्मा, गिर्राज कुशवाहा, श्याम भदौरिया, महेश गोयल, कालीचरन कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, राजीव जैन, राजू लवानिया, रविंद्र सिंह उर्फ राजू प्रधान, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, लोकेंद्र चाहर, मोहन सिंह चाहर, एसडीएम सदर सचिन राजपूत उत्तम सिंह काका, प्रवीना सिंह आदि रहीं।

ये रहे विजेता
रस्साकसी पुरुष वर्ग में पंडित गौतम कौल क्लब, महिला वर्ग में श्रीमती श्रीदेवी आवासीय विद्यापीठ जैंगारा, कबड्डी में बालिका जूनियर वर्ग ने गढ़मुक्खा, सब जूनियर में चौधरी चरण सिंह एकेडमी, सीनियर में एसजी पब्लिक स्कूल, बालक जूनियर वर्ग में चौधरी चरण सिंह एकेडमी, सब जूनियर में पथौली, सीनियर में चौधरी चरण सिंह एकेडमी की टीम जीती। एथलेटिक्स सौ मीटर की दौड़ में जूनियर वर्ग में सचिन, सब जूनियर में नितिन, सीनियर वर्ग में जतिन, बालिका वर्ग में सब जूनियर में अनामिका, सीनियर वर्ग में खुशी, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सचिन, सीनियर वर्ग में जतिन, बालिका वर्ग सब जूनियर में साक्षी, जूनियर में छवि प्रथम रहीं। 400 मीटर बालक जूनियर वर्ग में गौरव, सीनियर वर्ग में दशरथ, बालिका वर्ग जूनियर में साक्षी, सब जूनियर में सपना, 800 मीटर बालक वर्ग में मयंक, बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम रहीं। 1500 मीटर में जूनियर बालक वर्ग में आर्यन, सीनियर वर्ग में सतेंद्र प्रथम रहे। लांग जंप बालक वर्ग में गौरव, बालिका सब जूनियर वर्ग में अनामिका और सीनियर वर्ग में खुशी विजेता रहीं।

अकोला में सांसद खेल स्पर्धा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें