फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग-13 के फाइनल में पहुंची प्रखर स्पार्टन्स

विज्ञापन
आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग-13
विज्ञापन
आगरा। मानस नगर के श्रवण बैडमिंटन अकादमी में चल रही आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन-13 में बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता बनकर प्रखर स्पार्टन्स फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

पहले मैच शौकिया डबल्स में शटल योद्धास के विक्रम और आनंद ने सैक कावेरी वॉरियर्स के पुनीत वशिष्ठ और विशाल सक्सेना को 3-0 से हराया। मिक्स डबल्स में शटल योद्धास के आदित्य गौड़ और पलक यादव ने सैक कावेरी वॉरियर्स के अक्षत और राधा ठाकुर को 3-0 हराकर स्कोर 6-0 किया।

प्रखर स्पार्टन्स और टीसा सेतिया एक्सिम स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें पहले मैच में शौकिया डबल्स में प्रखर स्पार्टन्स के हार्दिक पालीवाल और नितिन ने टीसा सेतिया एक्सिम के श्रेय और रितेश को 2-1 से हराया। चौथे मैच मिक्स्ड डबल्स में प्रखर स्पार्टन्स के अनुभव सक्सेना और संघमित्रा ने टीसा सेतिया एक्सिम के मोक्ष और कनिष्का को 2-1 से हराकर स्कोर 7-5 कर दिया। पांचवें मैच मेंस डबल्स में प्रखर स्पार्टन्स के पीयूष और अर्पित ने टीसा सेतिया एक्सिम के मयंक जैन और अथर्व रावत को 3-0 से हराया। इस तरह प्रखर स्पार्टन्स की टीम यह मैच टाई से 8-7 से जीतने में कामयाब रही और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला जज महेश नौटियाल, अपर आयुक्त जीएसटी ग्रेड-1 पंकज गांधी, बैडमिंटन संघ चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, संयुक्त सचिव नंदी रावत, अतुल शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, अविनाश चौधरी, लव गोयल, रवि राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें