फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरवी-70 पायल ने 24 रन से दर्ज की जीत

विज्ञापन
राहुल पचौरी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
आगरा। सूरजभान क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में आरवी-70 पायल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरआरवी पायल को 24 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरवी-70 पायल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

टीम की ओर से राहुल पचौरी ने 22 गेंदों में 36 और अमन ने 15 रनों का योगदान दिया। राज चौधरी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरवी पायल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। राज चौधरी ने 28 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में दीपांशु गोस्वामी ने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए राहुल पचौरी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें