फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हनियां बनने से पहले ही लाखों समेटकर चंपत हो गई विदेशी बाला, धरी रह गई शादी की तैयारियां

Wed, 26 Feb 2020 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ताजगंज निवासी ऋषिराज सिंह भटनागर ने रूस की युवती एमा मनुक्यान के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि एमा शादी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये हड़प लिए और शादी से दो दिन पहले चली गई। एफआईआर में युवती की मां और बहन को भी नामजद किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ताजनगरी फेज-2 के प्रेरणा अर्पाटमेंट निवासी ऋषिराज ने तहरीर में बताया कि एमा से उसकी मुलाकात 2015 में दुबई में हुई थी। दोनों ने मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। एमा ने कथक सीखने की इच्छा जाहिर की।

ऋषि का कहना है कि उसने युवती को दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र में प्रवेश दिलाया। उसके लिए किराये पर एक फ्लैट भी लिया। युवती उनके घर भी आने-जाने लगी। एमा की मां मार्गरिटा और बहन एमिल भी घर आए। उन्होंने एमी से उसकी शादी तय कर दी।
विज्ञापन


30 जनवरी को बटेश्वर में शादी करना तय हुआ। 27 जनवरी तक युवती ने बात की। 28 जनवरी को शादी करने से मना कर दिया। 31 जनवरी को दिल्ली के फ्लैट से सारा सामान समेटकर युवती रूस चली गई। उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एमा को नोटिस जारी कर बुलाया जाएगा। पहले उसका बयान दर्ज होगा। जांच शुरू कर दी गई है। ऋषि से अमानत में खयानत के साक्ष्य देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें