23एमएनपी-24-अजय कुमार पांडेय एसपी मैनपुरी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दबिश के नाम पर पुलिसकर्मी अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। दबिश देने से पहले पुलिस पार्टी को एसपी को सूचना देनी होगी। सूचना देने में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
कानून व्यवस्था को बेहतर और पुलिस कार्रवाई को पारदर्शी बनाए जाने को लेकर एसपी अजय कुमार पांडेय लगातार प्रयास कर रहे हैं। दबिश के नाम पर आने वाले शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने नई व्यवस्था लागू की है। एसपी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि बगैर साक्ष्य के दबिश नहीं दी जाएंगी। इस तरह की कार्रवाई के बारे में उन्हें समय से अवगत कराना होगा और पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही दबिश की कार्रवाई अंजाम दी जाएगी।
विरोध और आरोप से होगा बचाव
समय रहते दबिश के संबंध में अधिकारी को सूचित करने के साथ ही कार्रवाई के दौरान पर्याप्त फोर्स की मौजूदगी से पुलिस को विरोध, हमला आदि का सामना नहीं करना होगा। इसके साथ ही कई मामलों में दबिश के दौरान लगने वाले आरोपों से भी पुलिस का बचाव हो सकेगा।
वर्जन पुलिसिंग को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दबिश देने से पहले थानाध्यक्षों को जानकारी देनी होगी। दबिश तभी जी जाएगी जब पुलिस के पास पर्याप्त सूचना और तथ्य होंगे।
अजय कुमार, एसपी।