फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रशियन युवती को डांस करते देख आपा खो बैठा युवक, कर दी ऐसी हरकत...मच गया बवाल; जमकर हुई मारपीट

Sun, 23 Jun 2024 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रशियन डांसर ने नाइट क्लब में पार्टी के दौरान बवाल करा दिया। एक युवक उसे देखकर आपा खो बैठा और स्टेज पर चढ़ गया। इस दौरान बाउंसर ने उसे  रोका, तो विवाद हो गया। इसके बाद जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। 

 
विज्ञापन
रसियन लड़की विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नाइट क्लब में शनिवार रात नशे धुत युवकों ने बवाल मचा दिया। रशियन लड़की के साथ डांस के लिए युवक स्टेज पर चढ़ चढ़ गए, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। बाउंसर पर गुंडई का आरोप है। शराब के नशे के बीच मार कुटाई के बाद कुर्सी फिंकाई शुरू हो गई। जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


ये मामला थाना ताजगंज स्थित जोरो क्लब का है। बताया गया है कि यहां आधी रात को पार्टी चल रही थी। रशियन लड़की डांस कर रही थी। इस दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ गया। इसे लेकर कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। क्लब में रखी कुर्सियां फेंकेना शुरू कर दी गईं। इस बवाल का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।   आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में क्लब में अवैध गतिविधियां होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने नाइट क्लब के तीन बाउंसर्स और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। घटना करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। बाकी अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें