23एमएनपी-09-पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटे रिक्रूट आरक्षी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस लाइन में कार्य तेजी के साथ चल रहा है। प्रशिक्षु आरक्षी मैदान के रंगाई पुताई के काम में लगे हुए हैं। शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की जानी है। अधिकारी भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
26 जनवरी को पुलिस लाइन में आयोजित की जाने वाली पुलिस परेड को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। रिक्रूट आरक्षी लाइन के अधिकारियों की देखरेख में मैदान की साज सज्जा के काम में जुटे हुए हैं। लाइन में चल रहे इस कार्य पर आरआई लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं एसपी की ओर से इस बार की परेड को और भी भव्य बनाए जाने की बात कही गई है। शुक्रवार को परेड का डेमो रिहर्सल किया जाना है।
गणतंत्र दिवस पर होगा कवि सम्मेलन
किशनी। तहसील परिसर में 26 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का संयोजन किशनी के कवि शरद राज शरद करेंगे। सम्मेलन में स्वच्छता और पर्यावरण का विशेष मुद्दा रहेगा। इसके अलावा हास्य व श्रंगार रस के कवि भी आएंगे। संयोजक ने बताया कि कार्यक्रम में कवि डॉ. मनोज कुमार मंच का संचालन करेंगे। कवि ओम प्रकाश शुक्ल अज्ञात, दीन मोहम्मद दीन, विनोद राजयोगी, पदम अलबेला, रंजना सिंह हया, बलराम श्रीवास्तव, बदन सिंह मस्ताना, मुन्नालाल सौरभ, मणि मधुकर मूसल काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा।