फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर दौड़ में जौहरीनगर के शशिकांत ने मारी बाजी

विज्ञापन
किशनी के आदर्श इंटर कॉलेज में युवक क्रीड़ा समारोह में दौड़ में भाग लेते युवा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। नगर के आदर्श इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही 64वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान पांच सौ मीटर दौड़ में जौहरीनगर के शशिकांत ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पांच सौ मीटर सीनियर बालक दौड़ में महावीर इंटर कॉलेज जौहरीनगर के शशिकांत प्रथम, आजाद इंटर कॉलेज करहल के सचिन द्वितीय व महावीर इंटर कॉलेज जौहरीनगर के ही जयप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में एके इंटर कॉलेज बरनाहल के आदित्य कुमार प्रथम, आर्मी पब्लिक इंटर कॉलेज दिहुली के संकेत प्रताप सिंह द्वितीय व ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका गोला फेंक में दिहुली की साक्षी प्रथम, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की खुशबू द्वितीय व मुलायम सिंह इंटर कॉलेज बरुआ की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज कुसमरा की पूनम कश्यप ने प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल दिहुली की वर्षा ने द्वितीय व श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की तनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर 200 मीटर बालिका वर्ग में मां सरस्वती इंटर कॉलेज कुसमरा की जागृति ने प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल दिहुली की दिव्या ने द्वितीय व श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज की तनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान की शिवानी प्रथम, रंजीत सिंह इंटर कॉलेज नगला आंध्रा की शशि ने द्वितीय व संत सदानंद इंटर कॉलेज किशनी की ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग की लंबी कूद में जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज कुसमरा की रागिनी पाल प्रथम, मां सरस्वती इंटर कॉलेज कुसमरा की अंशिका द्वितीय व गंगा सहाय इंटर कॉलेज की काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव, संजय सिंह, सरमन सिंह, मनोज यादव, उमाशंकर यादव, रवि तोमर, दिलमोहन सोनी, अखिल दुबे, प्रमोद शाक्य, रवि चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें