आगरा में भाजपा की महानगर इकाई ने शुक्रवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई। कोठी मीना बाजार स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन कर एकता का संदेश दिया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक धर्मपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।
इससे पहले प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। 5 किमी ओपन बालक एवं बालिका वर्ग रन फॉर यूनिटी की दौड़ प्रतिमा स्थल से शुरू होकर पंचकुइयां, तहसील चौराहे, पुलिस परेड ग्राउंड होते हुए वापस कोठी मीना बाजार मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पुरुष वर्ग में गौरी प्रथम, राम द्वितीय, रोहित तृतीय, हैप्पी चतुर्थ, अमित पंचम और शिवम षष्ठम स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम प्रतिज्ञा, द्वितीय भावना, तृतीय कोमल, चतुर्थ कामिनी, पंचम मोहिनी और षष्ठम शिवानी रहीं। विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मेयर हेमलता दिवाकर, राज्यमंत्री राकेश गर्ग, एमएलसी विजय शिवहरे, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी संजय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक गौरव राजावत, केशो मेहरा, शिवशंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, मुनेंद्र जादौन, रोहित कत्याल, आशीष आदि मौजूद रहे।