फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: रातों रात विवादित जमीन पर लगा दी आंबेडकर प्रतिमा, सुबह मच गया बवाल 

Sat, 28 May 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

विवादित जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी जानकारी होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रतिमा को हटाया तो लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव अगौनापुर में विवादित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा बृहस्पतिवार रात में आंबेडकर प्रतिमा लगा दी गई थी। शुक्रवार रात इसे लेकर दूसरे पक्ष से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार तड़के प्रतिमा को वहां से हटवा दिया। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले भर का फोर्स और पीएसी बल अगौनापुर में तैनात कर दिया गया। 91 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


कस्बा से करीब डेढ़ किमी दूर सराग अगहत मार्ग पर इस गांव में जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। यहां वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों के कई घर थे, इनमें से कई लोग पलायन कर गए। जमीन की खरीद-फरोख्त भी हुई। एक हिस्सा यहां वैश्य समाज के लोगों ने खरीदा। इसी हिस्से को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। 24 मई को वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा था। जबकि जमीन खरीदने वाले पक्ष की ओर से यहां नींव भरकर बाउंड्रीवॉल बनवाने का काम शुरू करा दिया गया। 

बाउंड्रीवॉल तोड़कर रख दी आंबेडकर की प्रतिमा

इस पर आक्रोशित लोगों ने 26 मई को बाउंड्रीवॉल तोड़कर आंबेडकर प्रतिमा रख दी। अगले दिन 27 मई की शाम जब वैश्य पक्ष को जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और विवाद हो गया। इसे लेकर अजीत गुप्ता ने सुधीर कुमार सहित 91 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गालीगलौज, मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। इस पर पुलिस ने जानलेवा हमला, बल्बा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

पुलिस टीम से भी हुई अभद्रता 

रात में प्रतिमा हटवाने पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। इसके बाद जिले भर के थानों का पुलिसबल और पीएसी बल बुलवा लिया गया। जिसे साथ लेकर शनिवार सुबह गांव में दबिश दी गई। आंबेडकर प्रतिमा को हटवाया गया। वहीं गांव से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अलीगंज राजकुमार ने बताया कि अनाधिकृत रूप से आंबेडकर प्रतिमा गांव में लगा ली गई थी। जिसे गांव वालों के सहयोग से हटवा दिया गया है। मारपीट और हंगामा करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें