आगरा के दीवानी चौराहा स्थित लोटस अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक मरीज की मौत की अफवाह से बवाल हो गया। मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों ने कर्मचारियों के रोकने पर मारपीट कर दी।
हॉस्पिटल में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आईसीयू वार्ड के शीशे तहस-नहस कर दिए। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। उससे पहले ही आरोपी भाग निकले। मामले में थाना हरी पर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।
एक बेटे की बेबसी: ‘श्रवण कुमार’ का संघर्ष भी नहीं बचा पाया पिता के प्राण, दिल को झकझोर देंगी ये तस्वीरें
न्यू आगरा क्षेत्र स्थित अबुल उलाह दरगाह के पास मोहल्ले में रहने वाले इरफान को सेप्टीसीमिया की समस्या थी। परिजनों ने उन्हें दीवानी स्थित लोटस अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार दोपहर को मरीज के मरने की अफवाह फैल गई। इस पर परिजन भड़क गए।