फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत में बवाल: खाना खाते-खाते शुरू हुई मारपीट, पथराव से मची भगदड़; पांच घायल

Sun, 07 Jul 2024 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में दावत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। 
 
विज्ञापन
पथराव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद में दावत के दौरान शनिवार की शाम मुस्लिम समाज के एक ही खानदान के दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के बाद पथराव हुआ। कुर्सियां भी फेंकी गईं। मारपीट और पथराव में 5 लोग घायल हैं।
विज्ञापन


शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला टोला के इंटर कॉलेज रोड पर शनिवार की शाम दावत का कार्यक्रम चल रहा था। शफीक के बेटे संजय की शादी चार दिन पहले हुई थी। दावत में डीजे बज रहा था। दूसरे पक्ष के युवक राहुल ने आरोप लगाया कि गाना उसे देखकर बजाया जा रहा है। इस पर गालीगलौज, मारपीट होने लगी।

आरोप है कि उसके पक्ष के लोग छत पर चढ़कर पथराव करने लगे। दूसरे पक्ष से भी पथराव किया गया। दावत की कुर्सियां भी तोड़ दी गईं। पत्थर लगने से मुन्ना, आदिल, सद्दाम, राज, मुबीन घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें