फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यात्रियों की जान से खिलवाड़...RTO ने स्लीपर बस की सीज, यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के बाद हुई सख्ती

Fri, 09 Jan 2026 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद आरटीओ ने सख्ती शुरू कर दी है। चेकिंग के दौरान इनर रिंग रोड पर आरटीओ ने स्लीपर कोच बस को सीज कर दिया। 
विज्ञापन
कोहरे के बीच चलती स्लीपर बस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस पर मथुरा में हुए हादसा के बाद आरटीओ ने स्लीपर बसों की चेकिंग शुरू कर दी है। आरटीओ प्रवर्तन ने बृहस्पतिवार को इनर रिंग रोड पर चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच बस को सीज कर दिया। आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश कुमार और एआरटीओ आलोक अग्रवाल ने इनर रिंग रोड पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही जीके ट्रैवल्स की स्लीपर कोच को रोका।
विज्ञापन


बस में 32 स्लीपर सीट थीं, लेकिन उसमें मानक के वितरीत बदलाव किया गया था। आपातकालीन गेट बंद था। आरटीओ अखिलेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक, स्लीपर कोच का पंजीकरण झुंझनू, राजस्थान में है। चालक और परिचालक अलवर के हैं। हादसे की स्थिति में यात्रियों का जीवन खतरे में पड़ जाता। सवारियों को दूसरे वाहनों से भेजा गया। स्लीपर कोच को सीज करके उसका पंजीकरण निरस्त करने की रिपोर्ट झुंझनू आरटीओ भेजी जा रही है। अबुल उलाह दरगाह कट पर भी अवैध तरीके से खड़ी रोडवेज बसों, भारी वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें