फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आरटीओ नहीं करा सका ई-रिक्शा की गिनती, कैसे लगे पाबंदी; लापरवाह बने रहे अधिकारी

Sat, 29 Mar 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर इनकी गिनती कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन ये कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है।  
 
विज्ञापन
ई रिक्शा। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) दो साल में भी ई-रिक्शा की गिनती नहीं करा सका। इस वजह से ई-रिक्शा नियंत्रण की नीति तैयार नहीं हो पाई। लगातार संख्या बढ़ने से यह निर्णय लिया गया था। वर्ष 2018 से पहले के ई-रिक्शा का विभाग के पास कोई रिकाॅर्ड नहीं है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ने की वजह से आए दिन जाम लग रहा है। आरटीओ के स्तर से पंजीकरण पर रोक भी लगाई गई। इससे ई-रिक्शा कंपनी के संचालक कोर्ट से आदेश ले आए। ई-रिक्शा की गिनती कराने का निर्णय लिया गया।

वर्तमान में करीब 12,950 ई-रिक्शा आरटीओ में पंजीकृत हैं। जबकि जिले में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। गली से मुख्य मार्गों तक जाम लग रहा है। प्रवर्तन दल पर कार्रवाई न करने के आरोप हैं।
विज्ञापन


दर्ज होना था रिकाॅर्ड
एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा  ने बताया कि ई-रिक्शा की गिनती के साथ उनका रिकाॅर्ड दर्ज होना था। यह जिम्मेदारी प्रवर्तन दल की थी। बिना पंजीकृत ई-रिक्शा पर कार्रवाई करनी है। इसके लिए आरटीओ प्रवर्तन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें