कुरावली (मैनपुरी)। नगर में अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़ी रोडवेज बस का चालान काटने के साथ ही 15 वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई।
बुधवार को एसडीएम अनूप कुमार के नेतृत्व में नगर के अभियान चलाया गया। इसमें यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप और सीओ डीपी गौड़ ने नगर में चेकिंग की। सड़क के किनारे व बाजारों के बीच नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक रोडवेज बस का चालान काटने के साथ ही 15 वाहनों को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि पार्किंग के चलते नगर में जाम लगता है, इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ईओ कल्पना वाजपेयी, इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान, एसआई अजय सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।