शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दूसरी लॉटरी भी निकाल दी गई है। इसमें 1233 बच्चों का चयन किया गया है। कुल 3840 बच्चों की ओर से ऑनलादन आवेदन किया गया था। सत्यापन के बाद 3119 आवेदन सही पाए गए थे। सभी को लॉटरी की प्रक्रिया में शामिल किया गया था।