फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने से रामराज्य की ओर यात्रा प्रारंभ: गोविंदाचार्य

Mon, 25 Nov 2019 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
विचारक गोविंदाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के थिंक टैंक रहे और विचारक गोविंदाचार्य कि भारत करवट ले रहा है। 1857 से परिवर्तन की धारा बनी है। वही अब आगे बढ़ रही है और देश को ही नहीं दुनिया को प्रभावित कर रही है। यहां के समाज में बहुत ऊर्जा है। परंपरा में विशेष जीवन शक्ति है। इसलिए भारत का भविष्य दुनिया के मार्गदर्शन के लिए और सिद्ध रहेगा। 
विज्ञापन


गोविंदाचार्य रविवार को वृंदावन के गीता आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि भारत राज सत्ता से संचालित नहीं होता है। यह देश के लिए सुखद बात है। यह देश धर्म सत्ता, राज सत्ता, समाज सत्ता और अर्थ सत्ता चारों से संचालित होता है। इसमें पहली भूमिका धर्म सत्ता की है। इसके बाद समाज की परंपरा, परिवार और फिर अर्थ की सत्ता पर संचालित होता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या को सुलझाने के लिए अनुच्छेद 370 को समाप्त करना एक शुरुआत है। उसी तरह राम जन्म भूमि का मामला न्यायपालिका द्वारा हल किये जाने से राम मंदिर निर्माण से रामराज्य की ओर यात्रा की प्रांरभ होगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण पर यह कहा

देश में जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र को तीन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसमें जबरन नहीं बल्कि नैतिकता से हल निकालना चाहिए। जनसंख्या की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा केवल जनसंख्या नियंत्रण से काम नहीं चलेगा। 

उन्होंने कहा कि देश के बीमारु क्षेत्र परिवार नियोजन से वंचित रह गए तो आने वाले 20 वर्ष बाद देश की स्वास्थिक स्थिति खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के इस विषय पर अमल हो, तभी संपूर्ण समाज का सहयोग इसे प्राप्त होगा। एनआरसी होने से कोई हर्ज नहीं है। दुनिया के बड़े देशों में यह लागू होता है। भारत भी बड़ा देश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें