फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की क्रीड़ा भारती ने निकाली प्रदक्षिणा यात्रा

विज्ञापन
कासगंज के सोरोंजी में क्रीडा भारती द्वारा आयोजित प्रदक्षिणा यात्रा नारेबाजी करते कार्यकर्ता । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी क्रीड़ा भारती संस्था ने प्रदक्षिणा यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली। यात्रा का उद्देश्य खेल जगत में राष्ट्र भक्ति की भावना को जागृत करना एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

बाइक रैली का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष खूब सिंह लोधी, डीएस पाल, सांसद प्रतिनिधि कुमकुम वार्ष्णेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि लता चौहान ने संयुक्त रूप से किया। बाइक रैली सोरोंजी कछला गेट से शुरू हुई।
रैली कासगंज के मुख्य बाजार से होती हुई सिकंदराऊ तक निकाली गई। इसका जगह जगह स्वागत किया गया। सिकंदाराऊ से वापस कांतोर में शिवा इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई। इस दौरान आरएसएस जिला संघ चालक उमाशंकर शर्मा, सह जिला संघचालक राकेश चंदन, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष व संयोजक कैप्टन आलोक दुबे, महामंत्री राजेंद्र सिंह, हरीश, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रेमप्रकाश कुशवाहा, दुष्यंत वशिष्ठ, पप्पू पंडित, रामेश्वर दयाल मेहरे, गोपाल, जेसी चतुर्वेदी, राघव, लोधी महासभा अध्यक्ष मुनेश राजपूत, सर्वेंद्र पुंडीर, आशीष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें