कासगंज। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संक्रमण से निपटने के लिए आगे आया है। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें सबसे अधिक बल कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए गांव गोद लेने पर दिया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह दीपराज माहेश्वरी ने वर्चुअल बैठक में दायित्ववान कार्यकर्ताओं से कहा कि सबसे पहले तो विशेष जोर यह दें कि 45 वर्ष से ऊपर के स्वयंसेवक ही नहीं बल्कि समाज के अन्य बंधु दी हर हाल में टीका लगवाएं। यदि कहीं कोई समस्या आ रही है तो स्वयंसेवक लोगों के साथ मिलकर टीका लगवाने की पहल करें।
चिकित्सकों की टीम से बातचीत करें। किसी भी हाल में यदि खतरा बढ़ रहा है तो संगठन के पदाधिकारियों की मदद लें। स्वयंसेवक ग्राम पंचायत स्तर पर काढ़ा उपलब्ध कराएं। कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता फैलाएं। इस बैठक में जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुड़े रहे।