राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आईटीसी शिविर के समापन के दौरान कस्बे में पथ संचालन निकाला गया। इसमें स्वयंसेवकों ने संघ की विचारधारा के मुताबिक पूर्ण रूप से अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कतारबद्ध होकर चल रहे स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कस्बा में चल रहे शिविर का समापन सोमवार को हुआ। सुबह 10 बजे जिला संघ चालक महाराज सिंह के नेतृत्व में कस्बा पथ संचालन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अछनेरा स्थित अग्रोहा सेवा सदन से निकलकर कंस चौराहा, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, छोटा बाजार, स्टेशन रोड होते हुए पुन: अग्रोहा सेवा सदन पहुंचे। पथ संचालन का नगर के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
स्वयं सेवक एक लय के साथ कदम से कदम मिलाकर पूर्ण गणवेश में देश भक्ति की धुन के साथ आगे बढ़े जा रहे थे। पथ संचालन देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान वर्ग कार्यवाह केडी शर्मा, जिला कार्यवाहक रामवीर, सह जिला कार्यवाहक संतोष, जिला बौद्धिक प्रमुख आशुतोष भारद्वाज, विक्रांत फौजदार, जितेंद्र फौजदार, जिला प्रचारक बृजेश कुमार, मोहन सिंह चाहर, प्रेमनारायण सिंघल, खंड प्रचारक मयंक सिंह आदि मौजूद रहे। पथ संचलन का नेतृत्व गयाप्रसाद अग्रवाल ने किया।