फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बोले आरएसएस प्रमुख, किसानों के ऋण माफी में तेजी दिखाए सरकार

Wed, 30 Aug 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
MOHAN BHAGWAT - फोटो : GETTY IMAGES
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि किसान परेशान हैं। कहीं बरसात न होने से फसलें प्रभावित हो रही हैं तो कहीं बाढ़ ने फसलों को चौपट कर दिया। उन्होंने किसान संघ के पदाधिकारियों से ऋण माफी के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन


वृंदावन के केशवधाम में एक से तीन सितंबर तक होने वाली समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किसान संघ के पदाधिकारियों से खेती से लेकर किसान तक के बारे में जानकारी की। अब तक कितने किसानों का ऋण माफ हो गया इसके बारे में भी पूछा। 

प्रचारकों ने बताया कि पूर्वांचल में तो बाढ़ के कारण खेती प्रभावित हो रही है, जबकि पश्चिम में सूखे जैसे हालात हैं। बरसात हो ही नहीं रही है। इस पर सर संघचालक ने कहा कि वाकई किसान को नुकसान झेलना पड़ता है। कभी फसल में बीमारी लग जाती है तो कभी सूखा पड़ जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने किसान संघ के पदाधिकारियों से कहा कि काश्तकारों को आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तकनीक से खेती करनी चाहिए। इसके लिए किसानों को प्रेरित करने की जरूरत है। यहां सर कार्यवाह सुरेश जोशी, सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल और दत्तात्रेय होसबोले के साथ संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें