हादसे में बाल-बाल बचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
दिल्ली से वृन्दावन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे आरएसएस के संघचालक मोहन भागवत के काफिले की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी मिली है कि शुक्रवार सवेरे मोहन भागवत अपने काफिले के साथ दिल्ली से वृन्दावन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। काफिला माइल स्टोन 84 पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र पहुंचा ही था कि अचानक काफिले की एक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
क्षतिग्रस्त कार से पीछे ही गाड़ी में मोहन भागवत सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा मुहैया कराई और कार को रवाना किया, लेकिन इस घटना में कोई भी घायल नही हुआ है।