फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर संघ और विहिप ने किया आरपार का ऐलान, 9 दिसंबर को दिल्ली में हिंदू गर्जना रैली

Tue, 13 Nov 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
संघ और विहिप
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 25 नवंबर को चार बड़ी बैठकों के साथ-साथ 9 दिसंबर को लखनऊ के रामलीला मैदान में हिंदू गर्जना रैली का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस रैली को सफल बनाने के लिए संघ और विहिप ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि 2019 से पहले हर हाल में राम मंदिर पर कानून बनना चाहिए। इसी के संबंध में सोमवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रज क्षेत्र समन्वय बैठक हुई। इसमें सात जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

आरएसएस के सभी 32 अनुसांगिक संगठनों के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बताया गया कि मुंबई में 25-29 अक्तूबर तक संघ की बैठक हुई थी। इस बैठक में तय हुआ था कि 25 नवंबर को नागपुर, बंगलूरू, अयोध्या सहित चार शहरों में रैली की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला मैदान में होगी रैली

इसके अतिरिक्त संत समाज सभी सांसदों के क्षेत्र में बैठक करेगा। इसके बाद 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में संघ और विश्व हिंदू परिषद की हिंदू गर्जना रैली होगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट से कोई उम्मीद नहीं है। लिहाजा अब सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है। 

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 2019 से पहले मंदिर मुद्दे पर कानून बनाने के लिए सरकार को मजबूर किया जाएगा। ऐलान किया कि संघ इससे कम पर समझौता नहीं करेगा। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनना चाहिए। हिंदू समाज अब और अधिक प्रतीक्षा नहीं कर सकता है। बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और हिंदू गर्जना रैली का लक्ष्य भी दिया गया है। 

बैठक में संघ विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, सांसद चौधरी बाबूलाल, सांसद राजवीर सिंह, मेयर नवीन जैन, विजय शिवहरे, श्याम भदौरिया, विधायक जगन गर्ग, जितेंद्र वर्मा, पक्षालिका सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल, चौधरी उदयभान सिंह, जीएस धर्मेश, राम प्रताप चौहान, विश्व हिंदू परिषद के सुनील, सुनील पाराशर, राजेंद्र गर्ग, रवि दुबे के साथ हाथरस, एटा, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें