ये लोग पैसा जमा कराकर उस पर 11 फीसदी सालाना ब्याज का लालच देते थे। इनके जाल में 100 से अधिक लोग फंसे। उनके 50 हजार से 90 लाख तक जमा किए। इस तरह लगभग 25 करोड़ रुपया हो जाने पर घरों पर ताले लगाकर भाग गए। पीड़ितों में आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत 13 जिलों के लोग हैं।
पैसा वापस देने के लिए भी तैयार नहीं
आरोपियों के जब 27 जून को कोर्ट में सरेंडर किया, तो इसका पता चलने पर पीड़ित भी पहुंच गए थे उन्होंने आरोपियों से कहा कि पैसा कहां गया? क्यों वापस नहीं कर रहे? इस पर एक आरोपी ने कहा कि हम कंगाल हो चुके हैं, पैसा कहां से चुकाएं। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पैसा वापस करने के लिए भी तैयार नहीं है।