मैनपुरी के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने बजट स्वीकृत किया है। विकास, सौंदर्यीकरण के सात प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिल गई है। इनके लिए शासन ने धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। पर्यटन विभाग 10.75 करोड़ रुपये की लागत से सात प्रस्तावों पर काम कराएगा।
जिले को विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग ने काम शुरू किया है। विकास और सौंदर्यीकरण के लिए तैयार किए गए नौ प्रस्तावों में से सात प्रस्तावों को शासन से मंजूरी मिलने के साथ ही विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 10.75 करोड़ की धनराशि स्वीकृत भी कर दी गई है। धनरशि स्वीकृत होने के बाद विकास और सौंदर्यीकरण का काम पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा। दो प्रस्तावों पर काम चल रहा है, उनको शासन से मंजूरी मिलने के बाद विकास और सौंदर्यीकरण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत की जाएगी। पहले चरण में चार महापुरुषों की प्रतिमा चार स्थानों पर लगाई जाएगी।
चौराहों पर लगने वाली महापुरुषों की प्रतिमाओं की कीमत बीस-बीस लाख रुपये होगी। यह प्रतिमाएं तांबे की बनी होंगी। शहर के जेल चौराहे पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की बीस लाख कीमत की तांबे की प्रतिमा लगेगी। वहीं करहल चौराहे पर महाराणा प्रताप की बीस लाख रुपये कीमत की तांबे की प्रतिमा लगेगी। इसी तरह बीस-बीस लाख रुपये की लागत से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा तांबे से निर्मित कराई जाएगी। सौंदर्यीकरण कार्य के लिए बजट अलग से दिया जाएगा। सभी प्रतिमाओं का निर्माण राज्य ललित कला अकादमी में होगा।
ये होंगे काम
- औंछा स्थित च्यवन ऋषि आश्रम में पांच करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण काम होगा।
- मार्कंडेय महादेव मंदिर विधूना में 4.15 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण काम होगा।
- आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में 77 लाख की लागत से काम होगा।
- जेल चौराहा पर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा 20 लाख की लागत से लगेगी।
- करहल चौराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा 20 लाख की लागत से लगेगी
- पुलिस लाइन तिराहा पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर 20 लाख की लागत से प्रतिमा लगेगी।
- भांवत चौराहा पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा बीस लाख की लागत से लगेगी।
- रामलीला मैदान कुरावली में विकास और सौंदर्यीकरण का काम।
- नील कंठेश्वर महाराज मंदिर देवी रोड पर विकास और सौंदर्यीकरण।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का विकास कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। मैनपुरी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है। जिले के लिए पांच प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के साथ ही बजट आवंटित कर दिया गया है।
शासन के लिखा था पत्र
जिले की मैनपुरी सदर सीट से विधायक और सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने क्षेत्र के सात मार्गों के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने निदेशक मंडी परिषद से जनहित में इन मार्गों का निर्माण कराने के लिए कहा है। ये मार्ग विकास खंड मैनपुरी और विकास खंड कुरावली से संबंधित है।। इसमें चांदपुर से करमदेव होते हुए पराहार तक सड़क निर्माण, मैनपुरी कुरावली मार्ग से कुबेरपुर तक संपर्क मार्ग निर्माण, नौनेर से गढ़िया-दूल्हापुर बंबा पुलिया तक सड़क निर्माण, घिरोर-कुरावली मार्ग से मनौनौ मार्ग होते हुए अशोकपुर तक सड़क निर्माण, रामनगर से बीकापुर तक सड़क निर्माण, रामनगर से जमुनिया तक सड़क निर्माण और औड़ेन्य मंडल से नगला तारा तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जनहित में इन सड़कों का निर्माण बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में तत्काल इनका निर्माण कराया जाए।