फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर 1.62 लाख रुपया ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आश्रम रोड निवासी युवक को एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.62 लाख रुपये ठग लिये गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आश्रम रोड निवासी हर्ष आर्य ने एसपी कमलेश दीक्षित को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि फरवरी माह में आयुष चौधरी निवासी आंबेडकर पार्क छाछा भोगांव ने उसे फोन कर बुलाया था। उसे एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ में नौकरी दिलाए जाने के बारे में बताया। बताया कि वह भी वहीं नौकरी कर रहा है और कई लोगों की नौकरी लगवा चुका है। उसे भी 24 से 48 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। उसने कुछ लोगों से मिलवाया और उन्हें मैनेजर व ग्राउंड स्टाफ का बताया। इस दौरान उस से 4500 रुपये पंजीकरण के नाम पर ले किए। शुभम भारती निवासी दीवानी रोड ने फोन पर उसका इंटरव्यू लिया। मेल पर फर्जी ऑफर लैटर भी भेजा। कई बार में रमेश अनुरागी निवासी छाछा के अकाउंट में करीब 1.62 लाख रुपये डलवाकर ठग लिए। नौकरी के नाम पर बहानेबाजी की जाती रही। रुपये वापस मांगे तो फर्जी चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि आयुष कुमार, शुभम भारती, आशीष प्रताप, विजय राठौर और रमेश कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें