फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट 'जिंदगी के सफर' पर निकला प्रेमी जोड़ा, आरपीएफ ने पकड़ा तो सामने आई यह सच्चाई

Sun, 03 Feb 2019 06:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े के पास से बरामद हुए नकदी और जेवरात
विज्ञापन
प्यार पर बंदिशें लगीं तो एक प्रेमी जोड़ा घर छोड़ आया। दोनों ने तय किया कि मुंबई जाकर शादी करेंगे। इसके लिए दोनों अमृतसर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस में मेरठ से सवार हो गए। मथुरा में टीटीई ने उनसे टिकट मांगा तो वो दोनों टिकट नहीं दे सके। 
विज्ञापन


संदेह होने पर आरपीएफ पहुंच गई। दोनों को मथुरा में उतार लिया गया। इसके बाद जब पूरी कहानी सामने आई तो उनके घर वालों को सूचना दी गई। घर वाले पहुंचे और दोनों को साथ ले गए। दोनों के कब्जे से 46 हजार की नकदी और करीब चार लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं।  

मेरठ के किठोर थाना क्षेत्र में एक मोहल्ला निवासी कक्षा 11 की छात्रा अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ शादी के इरादे से निकल आई थी। यह दोनों मेरठ से मुंबई जाने वाले ट्रेन में सवार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में दोनों को उतारा गया

जब शनिवार की रात को करीब पौने दो बजे अमृतसर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एक्सप्रेस मथुरा क्षेत्र में पहुंची तो यहां टीटीई ने टिकट चेक किया। दोनों टिकट नहीं दिखा सके तो टीटीई को संदेह हुआ। इसके बाद आरपीएफ को सूचना दी गई। 

मथुरा में प्लेटफार्म तीन पर जब ट्रेन पहुंची तो आरपीएफ की महिला कांस्टेबेल ने दोनों से पूछताछ की। सवालों में उलझे इस जोड़े को मथुरा में उतार लिया गया। दोनों से घर का पूरा पता पूछ कर परिवार वालों को जानकारी दी गई। जब घर वाले पहुंच गए तो दोनों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। इनके पास से 46 हजार की नकदी मिली। 

वहीं, किशोरी के बैग से चार लाख से अधिक के जेवरात मिले। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि सुबह दोनों के परिवारीजन आ गए थे। दोनों को उनके घरवालों के सुपुर्द करके बरामद हुए जेवरात व नकदी भी दे दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें