आगरा कैंट स्टेशन पर रेल राज्य मंत्री का काफिला आने से पहले आरपीएफ ने एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो स्टेशन के सामने से गुजर रहा था।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह का काफिला निकलने से पहले आरपीएफ ने स्टेशन के गेट के सामने से निकलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर डंडे बरसाए। यात्री ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वंदे भारत के उद्घाटन समारोह में आने वाले मंत्री, विधायक और वीआईपी को रास्ता देने के लिए आरपीएफ के जवानों ने सड़क पर किसी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया। यातायात को भी डायवर्ट कर ईदगाह की ओर निकाला। कुछ ई रिक्शा व ऑटो चालकों को इसकी जानकारी नहीं थी। वह स्टेशन के सामने पहुंचे तो आरपीएफ के जवानों ने उन पर डंडे बरसाए।
इस संबंध में आरपीएफ कैंट के इंस्पेक्टर शशिकांत झा का कहना है कि कुछ रिक्शा चालक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। उन्हें थाने लाया गया था। चेतावनी देकर छोड़ दिया। पीटने की बात गलत है।