फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर फर्जी तरीके से बना रहे थे रेलवे की टिकट, छापामार कार्रवाई में खुलासा

Wed, 23 Oct 2019 06:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर आरपीएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आ रही थीं। जिसके बाद शिकोहाबाद में रेलवे पुलिस ने एक दुकान पर छापामार कार्रवाई की। जहां से बड़ी मात्रा में टिकट बुकिंग की जानकारी हासिल हुई है। आरपीएफ ने दुकानदार कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ताजनगरी को 'दाग' लगा रहे दुष्कर्म के मामले, डीजी जेल ने बैठक में लगाई पुलिसकर्मियों की 'क्लास'


फर्जी आइडी से रेलवे टिकिट बुकिंग करने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के प्रभारी निरीक्षक केवी शुक्ला ने बल के साथ कटरा बाजार स्थित एक दुकान पर छापेमार कार्रवाई की। दुकान में रखे दो कंप्यूटर, सीपीयू व अन्य सामान जब्त कर साथ ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पति के दोस्त से परेशान महिला, बताता है अपनी पत्नी, जानिये आखिर क्या है पूरा मामला
 
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक शुक्ला ने बताया कि उन्हें विभागीय स्तर से आदेश मिले कि शिकोहाबाद में एक व्यक्ति फर्जी आइडी बना कर रेलवे की टिकिट बुकिंग कर विभाग अथवा रजिस्टर्ड एजेंटों को चूना लगा रहा है। 
ये भी पढ़ें: हेलमेट के लिए जागरूक करेंगीं पूजा, बाइक से करेंगीं चार राज्यों की यात्रा

 
विज्ञापन

बुधवार को आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ दुकान पर कार्रवाई की। जांच के लिए दुकान में रखे दो कंप्यूटर, सीपीयू, सीसी कैमरा की डीवी व अन्य सामान लिया है। 

ये भी पढ़ें: शौहर ने तीसरे निकाह के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला

बताया कि अगर शिकायत सही पाई गई तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुकान स्वामी को भी साथ थाना ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। उप निरीक्षक एलपी पचौरी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें