फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रॉयल ब्लू, भैरो बाबा क्लब और एजे फिटनेस की टीम ने जीते मैच

Sun, 02 Nov 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 25 मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान करते आयोजक। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के करहल रोड स्थित खेल मैदान पर टेनिस बॉल मैनपुरी प्रीमियर लीग (टीएमपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। लीग में रविवार को खेले गए मैच में रॉयल ब्लू ने कृष्णा क्रिकेट क्लब को, भैरो बाबा क्लब ने पड़रिया वॉरियर्स को और एजे फिटनेस ने महमूद नगर को हराया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पहले मैच में कृष्णा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.1 ओवर में 49 रन बनाए। अनिरुद्ध प्रताप ने 16 और केपी ने 10 रनों की पारी खेली। रॉयल ब्लू की ओर से जयकुमार ने चार, कृष्णा तिवारी और आदित्य तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल ब्लू ने 3.5 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। राज कश्यप ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली।दूसरे मैच में पहले खेलते हुए भैरो बाबा क्लब ने पांच विकेट खोकर 144 रन बनाए। उदित नारायण ने नाबाद 50 और हर्षू ने 28 रन बनाए। पड़रिया वॉरियर्स के ध्रुव सिंह ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पड़रिया वॉरियर्स की पूरी टीम 98 रनों पर ही सिमट गई। रिषभ देव ने 36 और अभय परिहार ने 13 रनों की पारी खेली। अमन कुमार और दीपांशु सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एजे फिटनेस की टीम ने आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए। विनय चौहान ने 41 और मनीष ने 28 रनों की पारी खेली। महमूद नगर के अनुराग, इमरान और प्रशांत ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी महमूद नगर की टीम 138 रनों पर ही सिमट गई। सुरजीत ठाकुर ने 31 और इमरान खान ने 27 रन बनाए। एजे फिटनेस के अनुज चौहान और वरुण चौहान ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग आशू चौहान और रवि कुमार ने, स्कोरिंग अजय चौहान ने और कमेंट्री देवा चौहान ने की। मैच के दौरान वरुण चौहान, बिट्टू चौहान, मदन चौहान, छोटू, गोलू, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें