फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संस्कृत गीत और श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Sun, 02 Nov 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 35 संस्कृत गीत और श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता में भाग लेती प्रतिभागी, मौजूद महामंडलेश्वर,
विज्ञापन
मैनपुरी। पंजाबी काॅलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज के तृतीय पुण्य स्मृति दिवस पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तहत रविवार को आश्रम के सत्संग हॉल में संस्कृत गीत और श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज, मुख्य अतिथि जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने स्वामी शारदानंद महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करके किया। महामंडलेश्वर ने कहाकि पूज्य गुरूदेव दरिद्र नारायण की सेवा को हमेशा संकल्पित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि संस्कृत भाषा अमृत भाषा है और संस्कृत और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास आज तेजी से हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए सबको को मिलकर प्रयास करने होंगे। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में 22 और श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता में चार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ़ कल्पना द्विवेदी, डॉ़ विजय कुमार शुक्ला और प्रधानाचार्य नीरज बाबू दुबे शामिल रहे। इस दौरान डाॅ. ग्याप्रसाद दुबे, वैद्य संजीव मिश्रा, शिवनाथ यादव, डॉ़ सुमंत गुप्ता, सुरेश चंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, मोहन लाल गोयल, कल्पना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें