फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज बाजार जाने का बनाया है प्लान तो पढ़ लें ये खबर...बदल गई है यातायात व्यवस्था

Fri, 13 Nov 2020 07:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तहसील चौराहे से शाहगंज बाजार की ओर जा सकेंगे वाहन
  • कोठी मीना बाजार, सोरों कटरा से वापस आएंगे 
विज्ञापन
शाहगंज बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्रमुख बाजारों में दिवाली के त्योहार पर लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़े, उसके लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था की है। धनतेरस से भाई दूज तक शाहगंज बाजार में वनवे व्यवस्था रहेगी। तहसील तिराहे से वाहन रूई की मंडी होते हुए भोगीपुरा चौराहे की ओर जा सकेंगे। वाहनों को आने के लिए कोठी मीना बाजार, स्पीड कलर लैब और सोरों कटरा रूट पर जाना होगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने व्यवस्था कर दी है। अन्य बाजारों में भी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और दूज पर बाजारों और सड़कों पर लोगों की भीड़ रहती है। खरीदारी करने लोग अपने वाहनों से भी आते हैं। ऐसे में बाजारों में जाम न लगे, उसके लिए यातायात व्यवस्था की गई है। 

तहसील चौराहे से वाहन रूई की मंडी होते हुए भोगीपुरा चौराहे की ओर जा सकेंगे। वाहनों को वापस आने के लिए सीओडी तिराहा, कोठी मीना बाजार, स्पीड कलर लैब तिराहे और सोरों कटरा से आना होगा। इस तरह वन वे व्यवस्था रहेगी। निर्धारित प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी, जिससे गलत दिशा से वाहन नहीं निकल सकें। कोठी मीना बाजार मार्ग पर रेलवे के पुल पर निर्माण कार्य के चलते पंचकुइयां से रूट डायवर्ट करके शाहगंज से वाहनों को निकाला जा रहा है। इससे जाम की समस्या हो रही है। इसको देखते हुए वनवे किया है। वहीं हॉस्पिटल रोड से फुव्वारा की ओर किसी भी चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। दो पहिया वाहन ही निकल सकेंगे। सदर बाजार में यातायात पुलिस तैनात रहेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एमजी रोड : नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर कटेगा चालान 
एमजी रोड से लेकर संजय प्लेस और देहली गेट पर नो पार्किंग में वाहनों के खड़े रहने से जाम लगता है। त्योहार पर पुलिस वाहनों को नहीं खड़ा होने देगी। यहां पर यातायात पुलिस की क्रेन रहेगी। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से सीज कराया जाएगा। शमन शुल्क वसूला जाएगा। अतिक्रमण भी नहीं होने देंगे। इसके लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। हाईवे पर अस्पतालों के बाहर खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। 

धनतेरस : बाजार बंद होने के बाद ही खुलेगी नो एंट्री 
धनतेरस पर देर रात तक खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ रहती है। बाजार भी देर तक खुलते हैं। ऐसे में रात नौ बजे खुलने वाली नो एंट्री का समय परिवर्तित रहेगा। बाजार बंद होने के बाद ही नो एंट्री को खोला जाएगा। 


एहतियात : बाजारों में रहेगी अतिरिक्त फोर्स, एडीजी और आईजी ने की पैदल गश्त 
दिवाली पर शहर के प्रमुख बाजारों में थाना पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इस दौरान पुलिस गश्त भी करेगी। बैरियर पर चेकिंग की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। बिना वर्दी के पुलिसकर्मी बदमाशों पर नजर रखेंगे। बुधवार को एडीजी अजय आनंद, आई जी ए सतीश गणेश और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बाजारों में रूट मार्च किया। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं पूछी। 
एडीजी, आईजी और एसपी सिटी सुबह 11 बजे सिंधी बाजार पहुंचे। उन्होंने बाजार में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस के तैनाती वाले प्वाइंट को चेक किया। व्यापारियों से भी बात की।

सराफा बाजार में मास्क और शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। उन्होंने व्यापारियों से मास्क लगाने और ग्राहकों को निर्धारित शारीरिक दूरी पर खड़ा करने के लिए कहा। उनकी समस्याएं भी पूछीं। एडीजी ने एसपी सिटी को सराफा बाजार और कपड़ा बाजार में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। धनतेरस पर रातभर पुलिस रहेगी, जिससे किसी के साथ वारदात न हो। एसपी सिटी ने बताया कि बाजारों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। एक टीम गोपनीय रूप से बाजारों में रहेगी, जोकि नजर रखेगी। बाजारों में सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें