फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: दवा की ओवरडोज से हुई थी अंतरराष्ट्रीय पहलवान की मौत, पुलिस गिरफ्त में महिला ने बताए 'राज'

Thu, 12 Nov 2020 02:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कुंवरपाल पहलवान (58 वर्ष) ने कुश्ती के क्षेत्र जिले को अच्छी पहचान दिलाई। उन्होंने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 
विज्ञापन
कुंवरपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में मसानी चौराहे पर 30 अक्तूबर की रात मिले हाथरस के अंतरराष्ट्रीय पहलवान के शव के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आगरा निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। पहलवान के साथ महिला वृंदावन के आश्रम में रुकी हुई थी। पूछताछ में महिला ने दवा की ओवरडोज को मौत का कारण बताया।
विज्ञापन


थाना गोविंद नगर प्रभारी अजय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान कुंवरपाल पुत्र लख्मी सिंह निवासी कुंवरपुर नयाबांस थाना चंदपा हाथरस, आगरा के थाना सिकंदरा के गांव सौंगना निवासी शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल सिंह के साथ वृंदावन के आश्रम में रुके हुए थे।

ये भी पढ़ें: गुलाबी सर्दी आते ही बदल गया श्रीबांकेबिहारी का भोग, ठाकुरजी ने धारण किए गर्म वस्त्र
विज्ञापन


30 अक्तूबर की रात पहलवान का शव मसानी चौराहे पर अंग्रेजी शराब के ठेके के पास मिला था। जांच के दौरान शकुंतला देवी को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बताया कि दवाओं की ओवरडोज के कारण पहलवान की तबीयत बिगड़ी तो वह उन्हें मसानी चौराहे पर छोड़कर चली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में धारा 304/201 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाई पहचान
बता दें कि कुश्ती में हाथरस का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराने वाले जाने-माने पहलवान कुंवरपाल की मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी कुंवरपाल पहलवान (58 वर्ष) ने कुश्ती के क्षेत्र में जिले को अच्छी पहचान दिलाई। उन्होंने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह वर्ष 1985 में जापान में कुश्ती लड़ने के लिए गए और टोक्यो में उन्होंने एशियाड कुश्ती में रजत पदक जीता। उन्होंने मल्ल विद्या में काफी शिष्य भी तैयार किए, जोकि उनका नाम रोशन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें