फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार तक रहेगा रुट डायवर्जन, कादरगंज होकर चलेंगी बदायूं की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए शुक्रवार से ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। रोडवेज की बसें कछला व उझियानी न जाकर अब कादरगंज होते हुए बदायूं व बरेली जाएंगी। सोरों, नगरिया, कछला व उझियानी जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। कांवड़ मेले में अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों के द्वारा शिव अभिषेक के लिए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाए जाने की संभावना है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क हैं।
विज्ञापन

मार्ग पर अधिक भीड़ न रहे और बड़े वाहन न मिले इसके लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रूट डायवर्जन का असर यात्रियों पर पड़ने लगा है। कासगंज से बदायूं और बदायूं से बरेली दोनों ही नगरों के लिए रोडवेज बसें बदले हुए मार्ग से सोमवार तक संचालित होगी। जिसके कारण जो यात्री सोरोंजी, नगरिया, कछला, उझियानी आदि स्थानों पर यात्रा करते थे उन्हें सोमवार तक वाहनों की किल्लत रहेगी। टेंपो आदि से ही अपना सफर तय करना होगा।
यह निर्धारित किया नया रूट -
कासगंज से बदायूं के लिए नया रूट अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, कादरगंज, कादर चौक, निजामपुर, इस्लामपुर, शेखूपुर होगा। वहीं बदायूं से बरेली के लिए बसें बजीरगंज, आंवला, रामगंगा होती हुई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें