किराया भी बढ़ा, समय भी ज्यादा लगेगा
यात्री अखिलेश कुमार ने बताया कि बसों के रूट डायवर्जन होने के बाद दूरी बढ़ी है। अब यात्रियों को किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। यात्री दिनेश कुमार ने कहा कि बदायूं और बरेली दोनों ही जगह के लिए रूटों का डायवर्जन है। जहां किराये का बोझ बढ़ा है, गंतव्य के लिए समय भी अधिक व्यय होगा।
कासगंज डिपो के संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के कारण रूट को बदला गया है। अब नए रूट से होकर बसों का संचालन हो रहा है। दूरी बढ़ने से किराया भी बढ़ा है। जब कांवड़ियों की भीड़ कम होगी उन दिनों में डायवर्जन से पहले के रूट पर बसों का संचालन किया जा सकता है।