फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर, सोमवार तक रहेगा यातायात परिवर्तित

Sun, 28 Jul 2019 04:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ताजनगरी में शिव मंदिर परिक्रमा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। रविवार शाम चार बजे से सोमवार को परिक्रमा समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई हैं। बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। 
विज्ञापन


भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
- एनएच-2 से दिल्ली की ओर से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन फिरोजाबाद, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़ की ओर रिफाइनरी टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती हास्पिटल के सामने) से बायीं ओर मथुरा शहर, गोकुल बैराज की ओर मुड़कर महावन, हाथरस, सिकंदराराऊ से जीटी रोड होकर जाएंगे।
- कानपुर-फीरोजाबाद की ओर से मथुरा, दिल्ली, जयपुर, ग्वालियर की ओर जाने वाले भारी वाहन छलेसर पुलिस चौकी, एत्मादपुर, यमुना एक्सप्रेस-वे, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
विज्ञापन

- जयपुर, फतेहपुर सीकरी होकर आने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से ग्वालियर, दिल्ली की ओर जाएंगे। 

- ग्वालियर से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रोहता नहर मार्ग होकर पथौली, फतेहपुर सीकरी रोड से दिल्ली की ओर अपने गंतव्य को जाएंगे। ग्वालियर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन सैंया-फतेहाबाद-इटावा होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद-शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर और जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर/पथौली होकर जाएंगे।
- तोरा चौकी, फतेहाबाद रोड, एकता चौकी, शमसाबाद रोड से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा। यह वाहन शमसाबाद रोड नहर की पटरी से रोहता नहर होकर जाएंगे। 
- अलीगढ़ से मथुरा की ओर से आने वाले वाहन हाथरस से सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे।

- नगर क्षेत्र में चलने वाले टैंपो और छोटे चार पहिया वाहनों को क्लब चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। क्लब चौराहे, सांई की तकिया चौराहा से कोई भी वाहन रावली मंदिर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
- भगवान टाकीज से क्लब चौराहे की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को स्टेट बैक तिराहे से रोक-रोक कर निकाला जाएंगे। 
 - 28 जुलाई को रात 11 बजे शहर के अंदर खुलने वाली नो एंट्री 29 जुलाई को परिक्रमा समाप्ति तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। रोहता नहर, पथौली, एनएच-2 रुनकता से लेकर छलेसर, एत्माद्दौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी मलपुरा, से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

रोडवेज बसों के लिए रास्ता 

- फतेहपुर सीकरी से आने वाली बसें पथौली चौराहा से मलपुरा होते हुए खेरिया मोड़ होते हुए ईदगाह बस अड्डा आएंगी। इसी रास्ते से होते हुए वापस जाएंगी। 
- ग्वालियर रोड से आने वाली बसें, जिन्हें ईदगाह बस स्टैंड आना है, वह बसें रोहता चौराहा से मलपुरा होते हुए खेरिया मोड़, ईदगाह बस स्टैंड आएंगी। इसी रास्ते से वापस आएंगी। 
- कानपुर की तरफ से आने वाली बसें, जिन्हें ईदगाह बस स्टैंड आना है, वह बसें कुबेरपुर से चढ़कर इनर रिंग रोड होते हुए रमाडा कट से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर रोहता पर निकलेंगी। रोहता से मलपुरा होकर खेरिया मोड़ होते हुए ईदगाह बस स्टैंड आएंगी और इसी रास्ते से जाएंगी। 
विज्ञापन

- दिल्ली मथुरा से आने वाली बसें रुनकता, पथौली, मलपुरा, खेरिया मोड़ होते हुए ईदगाह पहुंचेंगी। इसी रास्ते से वापस जाएंगी। वहीं आईएसबीटी पथौली, रोहता, एकता चौकी से तोरा चौकी, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर एनएच-2 होते हुए आईएसबीटी आएंगी। आईएसबीटी से सिकंदरा की तरफ कोई बस नहीं जाएंगी। 
- अलीगढ़, हाथरस से आने वाली बसें टेढ़ी बगिया से सौ फुटा रोड होकर शाहदरा चुंगी, एनएच-2 होकर आईएसबीटी तक जाएंगी। जिन बसों को ईदगाह बस अड्डा जाना है, वह बसें खंदौली से एक्सप्रेस वे चढ़कर रिंग रोड होते हुए रमाडा, तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता से मलपुरा होकर ईदगाह बस स्टैंड तक आएंगी। इसी मार्ग से वापस जाएंगी। 
- भगवती ढाबा से एनएच-2 पर वाटर वर्क्स तक छोटे वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें