फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छलेसर स्टेडियम में रोलर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों ने जीते पदक

Sat, 10 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयीन रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयीन रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता नेताजी सुभाष चंद्र परिसर, छलेसर में आयोजित हुई। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के निदेशक प्रो. अखिलेश चंद्र सक्सेना रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि रोलर स्पोर्ट्स जैसे खेल युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
डॉ. दयानंद ने पर्यवेक्षक और डॉ. जयशंकर यादव ने सेलेक्टर की भूमिका निभाई। आयोजन सचिव डॉ. महेश फौजदार और डॉ. सिंधुजा चौहान ने संचालन किया। रोलर स्पोर्ट्स आगरा के सचिव मनोज कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर अजय कुमार मुद्गल और आगरा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव वीरपाल सिंह ने तकनीकी और संगठनात्मक सहयोग दिया।
विज्ञापन


साथ ही डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. राशि, डॉ. अंजली चौहान, कपिल ठाकुर, सूरज, अनुपम गौतम, कमलजीत, भानु प्रताप सिंह, प्रीति और अनामिका की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें