फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Sat, 10 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
आगरा। सहारनपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में द्वितीय राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग आयोजित हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। आगरा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आगरा के खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक विजेता बालक वर्ग में दीपेश, आयुष, प्रांजल शर्मा, शौर्य सोलंकी, मृदुल पाठक, रोहित भारद्वाज, विनीत कुमार, आयुष, सौरभ राजपूत, आयुष सिंह, वंश सेवानी रहे।
वहीं स्वर्ण पदक विजेता बालिका वर्ग में भारती, तनु चौधरी, महिमा शर्मा, शिवांगी गौतम, निधि दीक्षित और रजत पदक विजेता तपेश, जैनिस, युवराज, युग, आयुष वर्मा, दिव्यांश वर्मा, लवली, हिमांशी, आकांक्षा चौधरी, काव्यांजलि और जिया गौतम रहे।
विज्ञापन

टीम के कोच रिपु धवन, निखिल सारस्वत, महिला टीम की कोच तेजस्विनी चौधरी एवं प्रियंका ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. देवरत शर्मा और संगठन के अध्यक्ष हुकुम सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें