फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑस्ट्रेलिया पहुंचा रोहित, शुभम की हालत में सुधार, अब माता-पिता ने की ये मांग

Tue, 18 Oct 2022 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ऑस्ट्रेलिया में लूट के दौरान चाकू से घायल किरावली के शोध छात्र शुभम गर्ग का अस्पताल में तीसरा ऑपरेशन हुआ। पिता को कॉल करके बेटे ने जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
शुभम का भाई रोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में लूट के दौरान चाकू से घायल किरावली के शोध छात्र शुभम गर्ग की हालत में सुधार हो रहा है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को उसका तीसरा ऑपरेशन हुआ। शुभम ने पिता को फोन करके यह जानकारी दी। उधर, रात में भाई रोहित दिल्ली से फ्लाइट में बैठ गया। वह मंगलवार तड़के ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया। 

विज्ञापन


माता-पिता ने मांग की है कि उनका भी वीजा और पासपोर्ट बनवाया जाए, सरकारी खर्चे पर बेटे के पास भेजा जाए। किरावली की पैठ गली निवासी शुभम गर्ग सिडनी स्थित यूनिवर्सिटी से शोध कर रहे हैं। छह अक्तूबर को उन पर चाकू से हमला किया गया था, तब से वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पिता रामनिवास ने बताया कि दोपहर में 12 बजे बेटे ने फोन पर बात की। उसने बताया कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल का स्टाफ देखभाल में लगा हुआ है। किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। वो उन्हें फोन करता रहेगा।

शुभम की देखभाल के लिए भाई रोहित का वीजा बनवाया गया था। वह सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया। रात में वह फ्लाइट में बैठा। 12 घंटे की हवाई यात्रा के बाद वो सिडनी पहुंचेगा। इसके बाद ही परिजन रोहित से संपर्क करेंगे। सिडनी में उसकी मदद के लिए भी कुछ लोग पहले से तैयार हैं। उन्होंने संपर्क कर लिया है।

पूर्व मंत्री ने पिता से की बात

पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने शुभम के पिता रामनिवास से बात की। रामनिवास ने पूर्व मंत्री से कहा कि पत्नी कुसुम गर्ग और उनका पासपोर्ट और वीजा बनवाया जाए। इस पर पूर्व मंत्री ने मदद का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री के साथ रमेशचंद्र चाहर, नीरज प्रधान, छीतर बंसल, केशव शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें