फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक हाथ से बाइक चलाई, बाद में मांगी माफी, वीडियो वायरल

Thu, 13 Aug 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सोशल मीडिया पर एक युवती के दो वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में वह एक हाथ से बाइक चलाती नजर आ रही है। आसपास से लोग भी निकल रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह माफी मांगते हुए आगे कभी ऐसी वीडियो न बनाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

युवती ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। दूसरी बाइक से वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि बाइक हाईवे पर चलाई गई है। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस कलर लगा हुआ है। नंबर न होने की वजह से बाइक मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। जिस सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।
उधर, बुधवार रात युवती का एक और वीडियो वायरल हुआ, उसका कहना है कि वह कैलाश मंदिर जा रही थी, मराठी लुक लिया हुआ था। मंदिर में पूजा करनी थी। पब्लिक और पुलिस को किसी तरह का ठेस पहुंचाना मकसद नहीं था। अपने फन के लिए वीडियो बनाई थी। मुझे माफ कर दो, आगे से ऐसी वीडियो कभी नहीं आएगी। सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें