फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रॉकर्स और पावर स्पार्टन टीम ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में चल रही लीजेंड्स प्रीमियर लीग के दूसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले मैच में रॉकर्स क्रिकेट टीम ने वास ग्लेडिएटर को छह विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में पावर स्पार्टन ने यारों के यार को चार विकेट से मात दी।
विज्ञापन

आयोजक आशु यादव ने बताया कि पहले मुकाबले में वास ग्लेडिएटर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। मोहित ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। रॉकर्स क्रिकेट टीम के जयवीर ने तीन और राजेश कुशवाह ने दो विकेट लिए। 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकर्स टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। सतीश पचौरी ने नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली। सतीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे मुकाबले में यारों के यार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विजय चौहान ने 87 रन की दमदार पारी खेली। पावर स्पार्टन की ओर से राहुल सिंह और पंकज शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर स्पार्टन की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषभ शर्मा ने 50 और मानव सेहरा ने 26 रन बनाए। ऋषभ शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें